आठ नंबर दबाते ही कॉल अन्य व्यक्ति के पास डायवर्ट हो गई। उसने शिकायत के मामले में वारंट जारी होने की बात कही। वारंट का नाम सुनते ही मैं घबरा गया और उसके कहे अनुसार नाम, पता, जन्मतिथि और आधार नंबर पूछा। इसके बाद जैसे ही मुझसे ओटीपी पूछा पास में खड़ी मेरी बेटी व पत्नी ने मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर कॉल काट दी। बेटी बोली- ये साइबर ठग हैं पापा… पत्रिका रक्षा कवच पढ़ो … और मैं ठगी से बच गया।