समापन समारोह के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज विपिन पाण्डे, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चूरू राहुल बारहठ, पुलिस अधीक्षक एसीबी ममता बिश्नोई, राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी, मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव इन्द्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली राजस्थान टीम की घोषणा भी की गई। वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।