11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल ( 03 से 09 जून 2018) : इन राशि वाले जातकों को इस हफ्ते चन्द्रमा देगा मिश्रित फल

इन राशि वाले जातकों को इस हफ्ते चन्द्रमा देगा मिश्रित फल

4 min read
Google source verification
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope

मेष

(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह धर्म तथा भाग्य की वृद्धि करवाएगा। पिता पक्ष का सुख प्रबल रहेगा। राजकीय कार्य में प्रबंधकीय योग। व्यापारियों के लिए पेट्रोकैमिकल से जुड़े व्यवसाय लाभ देंगे। पश्चिमी दिशा से अनुबंध हो सकता है। नौकरीपेशा में इच्छित पद। महिला-छात्रों को ट्रिब्यूनल सर्विसेस में अवसर।

शुभ रंग : सिंदूरिया, लाल
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय में प्रतिकूल समय के लिए रणनीति बना लें।

वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। आर्थिक प्रगति के योग है। महिला मित्र का सहयोग लाभ देगा। विशेष प्रस्ताव का आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए संबंधित कार्य आर्थिक उछाल का योग है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को डायरेक्शन तथा प्रोडक्शन में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : काला, हल्का हरा
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : मित्रों के माध्यम से कार्य को सफल बनाने का प्रयास करें।

मिथुन

(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

सोमवार शाम तक जरूरी निर्णय टालें। विवादित क्षेत्र से दूर रहें। अपने ही लोगों से कष्ट की संभावना है। मंगलवार से सब कुछ ठीक होगा। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्रवार बिचौलिए के सौदे विशेष लाभ देंगे। नौकरीपेशा में योग्यता का प्रभाव आगे बढ़ाएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बैंकिंग सेक्टर में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : नई तकनीकों को काम में लेते हुए व्यावसायिक हित साधें।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रतिष्ठा में वृद्धि। भाई बहनों का साथ। दाहिने कान में आंशिक समस्या। मंगलवार से स्थिति में सुधार। लाभ के लिए बुधवार का दिन बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए पश्चिमी क्षेत्रों का सुगंधित बाजार आर्थिक लाभ तथा निवेश के लिए अनुकूल है। नौकरीपेशा में परिवर्तन संभव है। महिला तथा छात्रवर्ग को पत्रकारिता में अवसर।

शुभ रंग : गहरा लाल, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : गंभीरता से लिया गया निर्णय कार्य के लिए लाभप्रद होगा।

सिंह

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

खड़ाष्टक का चंद्रमा अस्थिरता देगा। कार्य की सफलता के लिए दो दिन प्रतीक्षा करनी होगी। तभी सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक हित सिद्धि के लिए गुरुवार श्रेष्ठ फल देगा। व्यापारियों के लिए मंडी के सौदे लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठ वर्ग से नोक-झोक हो सकती है। ध्यान रखें। महिला-छात्रों को प्रयास बढ़ाने होंगे।

शुभ रंग : तरबूजी लाल, पीला
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित कार्य प्रणाली का चयन धीरे-धीरे लाभ देगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नवम-पंचम का चंद्रमा मिश्रित फल प्रदान करेगा। कार्य के लिए बाहरी यात्रा एवं मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। वाणी पक्ष को नियंत्रित करके चलें। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार अच्छा लाभ देगा। नौकरीपेशा में सॉफ्टवेयर फैकल्टी का एमएनसी से अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : हल्दी पीला, काला
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक दृष्टिकोण से सप्ताह पूरी तरह लाभकारी रहेगा।


तुला

(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

सम्पत्ति तथा वाहन की प्राप्ति के योग है। मातृ पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से भी अकाल्पनिक वस्तु प्राप्त हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल समय है। व्यापारियों के लिए मेटल, सिल्वर, वाइट गोल्ड से जुड़े बाजार में लाभ की स्थिति। नौकरीपेशा में मनोवांछित सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

शुभ रंग : नींबू पीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : किसी भी काम में ज्यादा जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है।


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

व्यावसायिक निवेश की योजना बनेगी। रुके कार्यों में एकदम से गति की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए कृषि से संबंधित बाजार दीर्घकालिक लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रशाकीय अवसर। महिला-छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में भिन्न-भिन्न अवसर।

शुभ रंग : बैंगनी, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय का लाभ लेना सीखना होगा।

धनु

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धन प्राप्ति होगी। उधार का पैसा मिलेगा। आपके द्वारा कोई विशेष मोटिवेशन लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा। सहयोग की भावना प्रतिष्ठा दिलवाएगी। व्यापारियों के लिए खड़े मसालों का व्यापार लाभ देगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला-छात्रों को गैर शैक्षणिक अकादमी में जिम्मेदारी के पद की प्राप्ति का योग।

शुभ रंग : खरबूजी पीला, केसरिया
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : योजनाओं को व्यावहारिक स्तर पर लागू करने का प्रयास करें।

मकर

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

राशि पर चंद्रमा का गोचर रहेगा। नए कार्य के लिए आगे बढ़ें। धर्म तथा अध्यात्म का अनुभव होगा। पुरानी संपत्ति का विवाद निबट सकता है। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग की इकाइयां अलग-अलग राज्यों से लाभ दे सकती है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट में अवसर।

संबंधित खबरें

शुभ रंग : भूरा, नीला
शुभ अंक : 7, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : कम परिश्रम से अधिक लाभ लेना सीखना होगा।

कुंभ

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

बारहवां चंद्रमा अगले दो दिन तक अस्थिर रखेगा। बुधवार से स्थितियां पक्ष में होने से किसी नए विषय पर आगे बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक उन्नति के लिए सहयेाग अपेक्षित रहेगा। व्यापारियों के लिए गुरुवार विशेष फल देने वाला। नौकरीपेशा में इच्छित पद से प्रसन्नता। महिला-छात्रों को इको मैनेजमेंट में राजकीय अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, सुनहरा
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का अनुसरण करने से लाभ मिलेगा।


मीन

(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ऊर्जावान अनुभव करेंगे। कार्य अवरोध धीरे-धीरे समाप्त होंगे। पारिवारिक अस्थिरता का निराकरण होगा। रिश्तेदारों के माध्यम से मांगलिक कार्य के अवरोध समाप्त होंगे। व्यापारियों के लिए औषधियों का बाजार अच्छा लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग : मरून, आसमानी नीला
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : समय की अनकूल प्रतीक्षा लाभ देगी।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग