11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की धरपकड़ तेज, तीन जनों को हथियारों के साथ पकड़ा

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में पुलिस मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner crime news

bikaner crime news

बीकानेर. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में पुलिस मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर रही है। नाल के बाद अब नयाशहर और बीछवाल थाना पुलिस ने भी अवैध हथियारों के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है।नयाशहर पुलिस ने चौखूंटी फाटक के पास से एक व्यक्ति को देशी पिस्टल के साथ पकड़ा। सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि चौखूंटी फाटक के पास एक व्यक्ति के पास हथियार है।

इस पर हैडकांस्टेबल तनेराव, कांस्टेबल बलबीर व वासुदेव को साथ लेकर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ा पुरानी गजनेर रोड चौखूंटी फाटक निवासी रामप्रकाश (३५) पुत्र हरिशंकर नायक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोचा। उसकी तलाशी ली गई तब उसके पास से एक देशी पिस्टल (माउजर) बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पिस्टल को जब्त कर लिया। आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार रात को बीछवाल पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए है।

सीआइ भवानीसिंह ने बताया कि मंगलवार रात को थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बीछवाल थाना क्षेत्र के गैरसर से विजयपाल नायक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और गन बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई एएसआइ गुमानाराम ने की। उन्होंने कानासर बड़ी ढाणी निवासी सुनील कुम्हार को देशी बंदूक (लमछड़) के साथ पकड़ा। दोनों आरोपितों के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

जारी रहेगा अभियान
मादम पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर जिलेभर में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर टीमें गठित की गई हैं।