शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोट से बड़ी कोई चोट नहीं होती। अबकी बार राजस्थान की जनता परिवर्तन का संकल्प लेकर गहलोत सरकार पर वोट की चोट करेगी। वे सोमवार को सारुंडा व जैसलसर में भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की उपलिब्धयां गिनाई और कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आई, तो केंद्र द्वारा किसानों को दी जा रही किसान सम्मान निधि राशि को दोगुना 12 हजार कर दिया जाएगा। सभा में कई लोगों को भाजपा सदस्यता ग्रहण कराई गई। शेखावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में राजस्थान में सर्वाधिक बलात्कार हुए हैं। राजस्थान रेप कैपिटल बन गया। सनातन का अपमान किया है। हमारे देवताओं के मंदिरों को तोड़ा है और हिंदुओं के त्योहारों पर प्रतिबंध लगाया है। करौली से लेकर भीलवाड़ा और जोधपुर तक दंगाइयों का सहयोग किया। इस अवसर पर आत्माराम तर्ड, कन्हैया लाल सियाग, बेगाराम बाना, मांगूसिंह धुपालिया, भींखसिंह, मेघसिंह नोखागांव, सरपंच नवल सिंह, शंभू सिंह, मनमोहन सिंह, कानसिंह, प्रताप सिंह पींपासर सहित भाजपाई मौजूद रहे।