
टूटी सड़क
मडी 465 आरडी. मंडी से लाखनसर को जाने वाली सड़क बने अभी दस ही दिन हुए है जबकि सड़क फिर से उखडऩी शुरू हो गई है। गांव के दलीप स्वामी ने बताया कि इस सड़क का पिछले दिनों में ही नवीनीकरण हुआ है लेकिन इस सड़क पर ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की सामग्री उपयोग करने से दस दिन के बाद ही सड़क फिर टूटनी शुरू हो गई है तथा कंकरीट उखडऩी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने कार्य की जांच करवाकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुरनाणा. क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बनी सम्पर्क सड़कें समय पूर्व उखडने लगी है। यहां उदेशिया से ऊंचाईडा, खियेरां से लालेरा वाया खोखराणा व खिलेरियां, हंसेरा से दुलमेरा स्टेशन व धीरेरा गांव से धीरेरा स्टेशन होते हुए कालू कस्बे तक सम्पर्क सड़क बनी थी। अब यह उखडऩे लगी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत समिति सदस्य बीरबलराम हुड्डा ने पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों मे बनी सम्पर्क सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
खस्ताहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान
पलाना. गांव सहित आस-पास के गांवों में सड़कों के हालात दयनीय बने हैं। पलाना से सुजासर, गीगासर से केसरदेसर जाने वाली सड़क खस्ताहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गीगासर से आम्बासर तथा आस पास के क्षेत्र में जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन सड़कों पर एक बार भी पेचवर्क या डामरीकरण नही किया है। इन जगह जगह गड्ढे बन चुके हैं तथा दुर्घटना की आशंका रहती है।
विजेंद्र सिंह गीगासर ने बताया कि गांव में ना ही पक्के रास्ते हैं तथा ना ही प्रकाश व्यवस्था है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। जनप्रतिनिधियों को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया था लेकिन अब तक इसे ओर ध्यान नहीं दिया है। भाजपा पलाना मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी तथा उपेक्षा की वजह से ना ही सड़कों में सुधार हुआ है ना सुनवाई होती है।
सड़क के अवैध मोड़ को सुधारने के लिए दिया पत्र
खाजूवाला. वरिष्ठ नागरिक समिति ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को पत्र देकर स्वीकृत सड़क में मोड़ पर सुधार करने की मांग की है। विधि सलाहकार सुमेरमल स्वामी ने पत्र में बताया कि ग्राम 5 केवाईडी से चक 3 केवाईडी को जोडऩे वाली स्वीकृत सड़क में चक आबादी से निकलते ही पानी के खाले पर खतरनाक मोड़ दी जा रही है। इससे हादसे की आशंका रहती है।
रोडलाइटें लगाएं
श्रीडूंगरगढ़. आजाद युवा फोर्स ने घूमचक्कर से रेलवे स्टेशन रोड पर लाइटें लगाने की मांग का ज्ञापन विधायक किशनाराम नाई को दिया है। युवा फोर्स ने बताया कि रात को अंधेरे के दौरान इस सड़क मार्ग पर दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इस दौरान संगठन के विकास पारीक, सांवरमल, राज शर्मा, मोहित, जयपाल, संदीप आदि मौजूद थे।
Published on:
30 Nov 2017 02:43 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
