कार्यक्रम में वक्ताओं ने वैशाखी पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डाला। गीत-संगीत की स्वर लहरियों का लुत्फ उठाने के लिए लोग स्टेडियम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. गोपाल जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, कांग्रेसी नेता डॉ. बीडी कल्ला, यशपाल गहलोत आदि मौजूद रहे। आयोजन को लेकर नरेश चुग, सुभाष भोला, गौतमलाल खिवाणी, मनोहरलाल छाबड़ा, केशव रहेजा, दीपक आरोडा, अंकुर नागपाल, विक्की चड्ढा आदि ने भागीदारी निभाई।