
Bajaj की इस सस्ती स्पोर्ट्स बाइक को खरीदने के लिए बेताब हैं लोग, स्टाइल ऐसा जिसका कोई जवाब नहीं
नई दिल्ली: मार्केट में इस समय कई स्पोर्ट्स बाइक मौजूद हैं जिन्हें खरीदने के लिए लोग लोन तक लेने को तैयार रहते हैं क्योंकि ये काफी महंगी होती हैं ऐसे में ये आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती हैं, लेकिन मार्केट में कुछ ऐसी स्पोर्ट्स बाइक भी मौजूद हैं जिन्हें बेहद सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है, आज हम आपको ऐसी ही एक स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ती हैं साथ ही इसका लुक किसी भी आम बाइक से बेहद शानदार है।
बजाज पल्सर 220
बजाज ने जुलाई महीने में पल्सर 220 के कुल 6272 यूनिट बेचे हैं ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को ये बाइक पसंद आ रही है। यह बाइक देखने में बेहद शानदार है और इसे चलाने पर आप इसकी ताकत का सही अंदाजा लगा सकते हैं। यह बाइक युवाओं के हिसाब से डिजाइन की गयी है और सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
जानिए क्या हैं फीचर्स
आपको बता दें कि इस बाइक में 220.0 CC का इंजन लगा हुआ है जो 8500 rpm पर 20.65 bhp की पावर जेनरेट करता है जिससे इस बाइक को जबरदस्त ताकत मिलती है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक के माइलेज की बात करें तो ये आम बाइक्स से थोड़ा कम है इसके बावजूद भी ये बाइक 40 Kmpl का शानदार माइलेज देती है। इस बाइक को आप 95,000 रुपये (एक्सशोरूम) में खरीद सकते हैं। ऐसे में ये बाइक सस्ती तो है साथ ही स्टाइल से भरपूर है।
Published on:
29 Aug 2018 08:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
