कंपनी दे रही है शानदार कैशबैक
होंडा मोटर कंपनी इंडिया (Honda Motor Company India) के देश में स्कूटर्स के लाइनअप पर नज़र डाली जाएं, तो एक्टिवा कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। और सिर्फ अभी से ही नहीं, बल्कि लॉन्च होने के बाद से ही होंडा एक्टिवा भारत में कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर रहा है। कंपनी अब अपने इस बेस्ट सेलिंग स्कूटर की खरीद पर शानदार कैशबैक ऑफर दे रही है। नए होंडा एक्टिवा को खरीदने पर कंपनी की तरफ से 5,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।