एक मशीन के सही से काम करते रहने के लिए ज़रूरी है उसके सभी पार्ट्स का सही से काम करना। ठीक उसी तरह एक कार के सही से काम करते रहने के लिए भी उसके सभी पार्ट्स का सही से काम करना बहुत ज़रूरी है। इनमें छोटे से बड़े सभी पार्ट्स शामिल हैं। कार के सभी पार्ट्स की कंडीशन सही बनाए रखने से कार की कंडीशन भी सही बनी रहती है। इनमें कार के टायर्स भी शामिल हैं। कार की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए कार के टायर्स का ध्यान रखना ज़रूरी है।