
नई दिल्ली: होंडा अपना अब तक का सबसे महंगा स्कूटर भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जाता है कि ये स्कूटर दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है और इस स्कूटर की कीमत 7 लाख रुपए तक होने की उम्मीद है।
हम बात कर रहे हैं Honda Forza 300 की, ये होंडा का मैक्सी स्टाइल स्कूटर होगा और भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर आ सकता है। चलिए आपको इस स्कूटर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं जिसके चलते इस स्कूटर की कीमत इतनी ज्यादा है।
लुक्स और डिजाइन- डिजाइन की बात करें तो ये स्कूटर दिखने में काफी बड़ा लगता है । वहीं इस मैक्सी स्कूटर में लार्ज LED हैडलैंप, मासिव फ्रंट एपरॉन और लार्ज व कंफर्टेबल सीट है। इसके अलावा Forza 300 में इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और स्पीडो व टैको के लिए दो एनालॉग डायल दिये गए हैं। स्कूटर में सीट के नीचे दो हेलमेट रख सकने के लिए पर्याप्त स्पेस है। 12V चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट की सिस्टम, 15 इंच फ्रंट और 14 इंच रियर व्हील्स हैं।
इंजन- Honda Forza 300 , 279 cc, 4 वॉल्व, SOHC लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन से लैस है। ये इंजन 25 PS पावर और 27.2 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं माइलेज की बात करें तो कंपनी इस स्कूटर के लिए 31 kmpl माइलेज का दावा कर रही है। इस स्कूटर में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रिसर में ट्विन स्प्रिंग्स सस्पेंशन है। ब्रेक्स की बात करें, तो फ्रंट में 259 mm और रियर में 240 mm disc ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा ड्युअल चैनल एबीएस है।
इसके इंजन में VVT यानी वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग भी है, जो लो, मिड और टॉप एंड पर बेहतर पारफॉरमेंस देता है. इसके अलावा Honda Forza 300 में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल को बेहतर बनाता है और रियर व्हील ट्रैक्शन के लिए इंजन टॉर्क को कंट्रोल करता है
Updated on:
27 Jul 2019, 12:58 PM IST
Published on:
27 Jul 2019, 12:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.