7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Used Bike खरीदने से पहले समझिए Insurance Policy के बेनिफिट्स, कौन-सा कवर रहेगा आपके लिए बेस्ट

Comprehensive Insurance policy आपको आपकी आवश्यकता के अनुसार ऐड-ऑन के साथ अधिकतम कवरेज दे सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 22 May 2022, 9:11 AM IST

bike_rc-amp.jpg

Bike

Used Bike Insurance Policy : देश में यूज्ड वाहन बाजार इन दिनों तेजी से ग्रो कर रहा है, लोग बजट के चलते पुरानी बाइक या कार खरीदना पसंद करते हैं। अगर आपने भी एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदी है, और आपकी बाइक का बीमा नहीं है, तो इसके लिए आपको खुद ही बीमा चुनना होगा, क्योंकि यह कानून द्वारा अनिवार्य है। सेकेंड हैंड बाइक के लिए सबसे पसंदीदा पॉलिसी में से एक है, Comprehensive insurance Policy. जो आपको आपकी आवश्यकता के अनुसार ऐड-ऑन के साथ अधिकतम कवरेज दे सकती है। अब आप या तो अपनी बाइक का ऑनलाइन बीमा करवा सकते हैं, या किसी एजेंट से बीमा कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से बीमा कंपनी में भी जा सकते हैं। तो आइए बताते हैं, कि कैसे आप पुरानी बाइक के लिए एक बढ़िया पॉलिसी ले सकते हैं ।



Third-Party - थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस जैसा कि नाम से पता चलता है, थर्ड-पार्टी नुकसान और मालिक के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना को कवर करता है। इसमें थर्ड पार्टी की चोट या मृत्यु, किसी और की संपत्ति या वाहन को नुकसान, मालिक-चालक के लिए असीमित व्यक्तिगत क्षति कवर का विकल्प मिलता है। बताते चलें, कि इस पॉलिसी में आपको ऐड-ऑन जैसे पार्ट्स डेप्रिसिएशन, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, दुर्घटना, चोरी, आग आदि के कारण स्वयं के वाहन को नुकसान शामिल नहीं है। वैसे तो हम अधिकांश ग्राहकों के लिए एक Comprehensive बीमे की सलाह देते हैं, लेकिन, यदि आप बाइक कभी-कभी चलाते हैं, या यह पहले से ही बहुत पुरानी है, तो थर्ड-पार्टी पॉलिसी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।



ये भी पढ़ें : Anand Mahindra ने नई Scorpio N को बताया Beast, कहा जल्द निकलेगा पिंजरे से बाहर!





Comprehensive Insurance : यह पॉलिसी तीसरे पक्ष के नुकसान, आपकी बाइक से दुर्घटनाओं के कारण होने वाले नुकसान और मालिक के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना को कवर करती है। ध्यान दें, कि यह बीमा आपकी बाइक और निश्चित रूप से आपकी जेब को अत्यधिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। तृतीय पक्ष बीमा के सभी बेनिफिट्स के अलावा आपके वाहन को दुर्घटनाओं, आग, चोरी से होने वाली क्षति को भी कवर करता है। इसके अलावा यह पॉलिसी मालिक-चालक के लिए असीमित व्यक्तिगत क्षति कवर का विकल्प भी देती है।





नोट : यहां हमनें आपको पॉलिसी के प्रकार समझाएं हैं, अब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार बेस्ट डील चुन सकते हैं।





ये भी पढ़ें : सावधान! अब हेलमेट पहनने के बावजूद कट सकता है 2 हजार रुपये का चालान, बाइक चलाने से पहले जान लें नया नियम