28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द ही देश में पेश होगी Jawa की नई क्रूज़र बाइक, रेट्रो लुक के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेन्स

New Jawa Cruiser Bikes बाइक कंपनी जावा अपने भारतीय लाइनअप में जल्द ही एक नया नाम जोड़ने जा रही है। कंपनी 2022 में देश में एक नई क्रूज़र बाइक लॉन्च करने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Jan 2022, 9:37 AM IST

new_jawa_cruiser.jpg

Representational Picture: New Jawa Cruiser Bike

भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट और खास तौर पर बाइक सेगमेंट के लिए 2022 एक बड़ा साल होने वाला है। भारतीय मार्केट में अपार संभावनाओं के चलते देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों के साथ ही छोटी स्टार्टअप कंपनियां भी इस साल नई और अलग-अलग तरह की शानदार बाइक्स की लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। इन्हीं कंपनियों में से जावा (Jawa) भी है, जिसने कुछ समय पहले ही देश में वापसी की है। फ़िलहाल कंपनी के भारतीय लाइनअप में 3 बाइक्स शामिल हैं। इनके नाम Jawa Classic, Jawa Forty Two और Jawa Perak है। अब कंपनी 2022 में देश में एक नई क्रूज़र बाइक्स को लॉन्च करने वाली है।


रॉयल एनफील्ड को टक्कर

जावा की वर्तमान में भारतीय मार्केट में मौजूद तीनों बाइक्स Jawa Classic, Jawa Forty Two और Jawa Perak में Classic और Forty Two रोडस्टर बाइक्स हैं। वहीँ Perak एक बॉबल बाइक है। ऐसे में कंपनी रॉयल एनफील्ड और होंडा जैसी कंपनियों की क्रूज़र बाइक्स को टक्कर देने के लिए अपनी खुद की क्रूज़र बाइक पेश करने वाली है।

यह भी पढ़ें - अगले साल देश में धूम मचाएंगी ये क्रूज़र बाइक्स, दमदार परफॉर्मेन्स के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

टेस्टिंग हुई शुरू

जावा की क्रूज़र बाइक की देश में रोड टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इसी दौरान कुछ समय पहले इस बाइक की झलक देखने को मिली थी। हालांकि इस क्रूज़र बाइक के कुछ हिस्सों को कैमोफ्लाज कवर से ढंक रखा था।


डिज़ाइन और फीचर्स

कुछ समय पहले ही देखी गई नई जावा क्रूज़र बाइक में कंपनी की तरफ से एक निचली (Low) सीट दी गई है, जो सामान्य तौर पर क्रूज़र बाइक्स में देखने को मिलती है। साथ ही इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक भी देखने को मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो इस बाइक में चौड़े हैंडलबार, मिड-सेट फुटपेग, इंजन क्रैश गार्ड, ब्लैक-आउट मैकेनिकल बिट्स, डुअल-चैनल ABS, फ्रंट और रियर डिस्क-ब्रेक्स और दूसरे कई फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - इन टू-व्हीलर्स का रहा इस साल भारत में दबदबा, मार्केट में मचाई धूम

इंजन और गियरबॉक्स

एक रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक में 334 सीसी का इंजन मिलेगा, जिससे 30bhp पावर और 33Nm टॉर्क जनरेट होगा। साथ ही इस बाइक में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 6 -स्पीड कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स भी मिलने की संभावना है।