20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Bike / लंबे इंतजार के बाद Jawa Motorcycle के लुक से उठा पर्दा, ये होंगे फीचर्स और ऐसी Bike

लंबे इंतजार के बाद Jawa Motorcycle के लुक से उठा पर्दा, ये होंगे फीचर्स और ऐसी Bike

भारत में लंबे समय के बाद जावा बाइक से पर्दा उठ गया है जो कि 15 नवंबर को भारत लॉन्च की जाएंगी। यहां जानें कैसी है ये नई बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 6 Nov 2018, 11:56 AM IST

Jawa Motorcycle

लंबे इंतजार के बाद Jawa Motorcycle के लुक से उठा पर्दा, ये होंगे फीचर्स और ऐसी Bike

जावा मोटरसाइकिल का इंतजार भारत में लंबे समय से किया जा रहा है और अब जाकर इस बाइक से पर्दा उठ गया है। जावा बाइक भारत में 15 नवंबर को लॉन्च की जाएंगी। एक दौर था जब जावा बाइक्स का राज पूरे भारत में चलता था और जावा यजदी भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाली बाइक थी। आम लोगों से लेकर फिल्मों तक में इस बाइक का इस्तेमाल खूब किया जाता था, लेकिन किसी कारणवश भारत में ये कंपनी आगे अपने व्यापार को बढ़ा नहीं पाई और ये कंपनी बंद हो गई। आइए जानते हैं जावा की नई बाइक्स कैसी होंगी।

जावा बाइक जल्द ही देश की सड़कों पर दोबारा फर्राटा भरते हुए नजर आएगी। जावा बाइक को आनंद महिंद्रा, रुस्तम ग्रुप और पीएचआई कैपिटल मिलकर तैयार कर रहे हैं। यूरोप में जावा 350 स्पेशल 2018 (2018 Jawa 350 Special) बाइक को पेश किया जा चुका है और अब इसका इंतजार भारत में हो रहा है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई जावा बाइक में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर BS-VI मानक वाला इंजन दिया जाएगा जो कि 27 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस बाइक स्पीड में काफी तेज हो सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो jawa motorcycle की नई बाइक में रेट्रो-स्टाइलिंगस राउंड हेडलैम्प, कर्वी टैंक, लंबी व फ्लैट सीट, स्पोक व्हील, राउंड मिरर्स, रॉउंड इंडिकेटर्स और टेलेस्कोपिक फोर्क, ट्विन एग्जॉस्ट मफलर्स जैसी चीजें दी जाएंगी। जावा बाइक का लुक बिल्कुल रेट्रो बाइक जैसा ही होगा। इस बाइक को ऐसा बनाया जाएगा ताकि राइड करते वक्त राइडर को परेशानी न हो। इस बाइक को देखने पर आपको 40 साल पहले चलने वाली बाइक्स की याद आ जाएगी। माना जा रहा है कि जावा की नई बाइक को इसी साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई जावा बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.5 से 1.75 लाख रुपये तक हो सकती है।