2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nexzu Bazinga इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में हुई लॉन्च, ​सिंगल चार्ज में चलेगी 100km, EMI पर भी ला सकते हैं घर

चाकन के ऑटोमोटिव हब में एक विनिर्माण संयंत्र के साथ कंपनी के पास 100 से अधिक डीलर टचपॉइंट हैं। वहीं Nexzu का अपना ऑनलाइन स्टोर है, और कई ई-कॉमर्स पोर्टलों पर भी मौजूद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 23 Jan 2022, 1:38 PM IST

nexzu_bazinga-amp.jpg

Nexzu Bazinga

घरेलू ई-मोबिलिटी ब्रांड नेक्सज़ू मोबिलिटी ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए ई-साइकिल के अपने पोर्टफोलियो को रोल आउट करने की घोषणा की है। कंपनी ने नई लंबी दूरी की ई-साइकिल पेश की है, जिसे बाजिंगा नाम दिया गया है। इस ई-साइकिल के बेस ट्रिम क कीमत 49,445 हजार रुपये तय की गई है, वहीं हाई स्पेक मॉडल की कीमत 51,525 रुपये रखी गई है।

कंपनी का दावा है, कि उसकी यह ई-साइकिल बैजिंगा सिंगल डिटेचेबल ली-आयन बैटरी के साथ 100km की रेंज के साथ आती है, वहीं अपने मजबूत निर्माण के साथ यह ई-साइकिल 15 किलोग्राम भार तक ले जाने में भी सक्षम है। बताते चलें, कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी इस साल फरवरी में शुरू होगी।


विकल्प के साथ भी कर सकते हैं बुक

यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि नेक्सज़ू मोबिलिटी जेस्ट मनी की साझेदारी से ईएमआई विकल्प के साथ-साथ ग्राहकों के लिए आसान भुगतान विकल्प भी पेश कर रही है। नेक्सज़ू मोबिलिटी भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माताओं में से एक है, और इसे 2015 में स्थापित किया गया था। चाकन के ऑटोमोटिव हब में एक विनिर्माण संयंत्र के साथ, कंपनी के पास 100 से अधिक डीलर टचपॉइंट हैं। वहीं कंपनी का अपना ऑनलाइन स्टोर है, और कई ई-कॉमर्स पोर्टलों पर उपस्थिति भी मौजूद हैं।


ये भी पढ़ें : Maruti की इस सस्ती 7-सीटर कार के दीवाने हुएं लोग, कंपनी ने बेच दी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स, कीमत 4.53 लाख रुपये



नेक्सज़ू मोबिलिटी अत्याधुनिक, किफायती ई-स्कूटर और ई-साइकिल सहित कई ईवी उत्पादों की पेशकश करती है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-साइकिल शामिल हैं। बता दें, कंपनी मुख्य रूप से नेक्सज़ू डेक्सट्रो को लो-स्पीड और हाई-स्पीड विकल्पों में बेचती है, जबकि इसकी ई-साइकिल रेंज में रोमपस, रोमपस+, रोडलार्क और रोडलार्क कार्गो आदि शामिल हैं।


ये भी पढ़ें : अभी बुक की Toyota की ये SUV तो 2025 में मिलेगी डिलीवरी, लंबे इंतज़ार के लिए कंपनी ने मांगी माफी