जैसे-जैसे दुनिया में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है तो उसको देखते हुए देश और दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही हैं। इसी बीच देश की मशहूर दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड भी इलेक्ट्रिक बाइक्स की दुनिया में कदम रखने वाली है। भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को सबसे ज्यादा दमदार और शानदार देसी बाइक माना जाता है या फिर ये कह लीजिए कि कि रॉयल एनफील्ड भारत की शाही सवारी है। जिस प्रकार की बाइक्स आजतक रॉयल एनफील्ड बनाती आई है उसको देखते हुए ये कहना मुश्किल था कि ऐसी बाइक इलेक्ट्रिक इंजन में भी बन सकती हैं, लेकिन साइंस में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।