इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बुलेट में 650 सीसी का आॅइल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिए गए हैं जो कि 47.7 पीएस की पावर और 52 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करते हैं। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये दोनों बाइक्स भारतीय बाजार में इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएंगी। यूएस में इन दोनों बाइक्स पर रोड साइड असिस्टेंट 3 साल की वारंटी मिल रही है औऱ भारत में भी इसी तरह का ऑफर दिया जाएगा।