रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस लिमिटेड एडीशन में कंपनी ने 499cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5250 rpm पर 27.2 bhp पावर के साथ 4000 rpm पर 41.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में साथ मिलिट्री के हिसाब से स्टाइलिंग की गयी है, मसलन इसके रंग से लेकर पेगासस लोगो, दोनों बाइक्स में ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, एयर फिल्टर के दोनों तरफ लैदर स्ट्रैप और ब्रास बकल आदि सब पुराने दौर की याद दिलाता है।