28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suzuki के इन दो स्कूटर्स को नए रंगों में किया गया पेश, जानिए डिटेल्स

Suzuki ने हाल ही में अपने दो मौजूदा लोकप्रिय 125 सीसी स्कूटर्स Access और Burgman Street को नए रंगों में पेश किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Dec 2021, 2:47 PM IST

suzuki_burgman_street.jpg

New Glossy Grey Suzuki Burgman Street

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने हाल ही में मार्केट में मौजूद अपने दो लोकप्रिय स्कूटर्स Access 125 और Burgman Street को नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने इन दोनों ही स्कूटर्स को नए रंगों में पेश किया है। कंपनी ने Access को दो नए रंगों मेटालिक मैट ब्लैक और मेटालिक डार्क ग्रीनिश ब्लू में पेश किया है। वहीं Burgman Street को भी कंपनी ने एक नए रंग ग्लॉसी ग्रे रंग में पेश किया है।


कंपनी का उद्देश्य


कंपनी का अपने दोनों स्कूटर्स Access और Burgman Street को नए रंगों में पेश करने उद्देश्य युवा वर्ग को आकर्षित करना है। कंपनी के इस कदम से अब ग्राहकों को ये दोनों स्कूटर्स पहले से ज़्यादा कलर ऑप्शंस में मिलेंगे, जिससे इनकी बिक्री बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में कंपनी युवा वर्ग को आकर्षित कर अपने दोनों स्कूटर्स की लोकप्रियता को और भी ज़्यादा बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें - इस दिन Yezdi Roadking से उठेगा पर्दा, लॉन्च होने के बाद दे सकती है Royal Enfield को टक्कर

डिज़ाइन, फीचर्स और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं

कंपनी ने अपने दोनों स्कूटर्स को नए रंगों में पेश करने के साथ ही इनके डिज़ाइन और फीचर्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही स्कूटर्स में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लूरटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल ओडोमीटर और ट्रिपमीटर के साथ ही दूसरे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। साथ ही दोनों स्कूटर्स में 124 सीसी का इंजन मिलता है और इसमें भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।


यह भी पढ़ें - Hero MotoCorp ने बढ़ाई बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत, इस तारीख से चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये ज़्यादा

रंग नए, कीमत वही

कंपनी ने दोनों ही स्कूटर्स को नए रंगों में लॉन्च करने के साथ इनकी कीमत में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। Suzuki Access 125 की शुरुआती कीमत अभी भी 74,400 रुपये और Suzuki Burgman Street की शुरुआती कीमत अभी भी 86,100 रुपये ही है।