28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन Yezdi Roadking से उठेगा पर्दा, लॉन्च होने के बाद दे सकती है Royal Enfield को टक्कर

येज़्दी कंपनी जल्द ही Roadking बाइक के साथ भारतीय मार्केट में वापसी करने के लिए तैयार है। अब कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि Roadking बाइक से पर्दा किस दिन उठेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Dec 2021, 1:02 PM IST

yezdi_roadking.jpg

Yezdi Roadking

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही येज़्दी (Yezdi) बाइक कंपनी ने एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर भारत में अपनी वापसी की जानकारी दी थी। पहले येज़्दी जावा मोटरसाइकिल्स (Java Motorcycles) कंपनी के साथ जुड़ी हुई थी, पर अब ऐसा नहीं होगा। येज़्दी की वापसी से देशभर के बाइक लवर्स में भी उत्साह है। इसके बाद ही से समय-समय पर कंपनी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी नई बाइक के बारे में हिंट देती रहती है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी दो बाइक्स पर काम कर रही है, जिनमें से एक Roadking एडवेंचर क्रूज़र बाइक होगी और देश में येज़्दी की वापसी के साथ कंपनी की पहली बाइक भी। अब कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि Roadking से पर्दा कब उठेगा।


इस दिन उठेगा पर्दा


येज़्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में उनकी वापसी के साथ उनकी पहली बाइक Roadking से 13 जनवरी 2022 को पर्दा उठेगा। इससे साफ है, कंपनी नए साल की एक धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें - Hero MotoCorp ने बढ़ाई बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत, इस तारीख से चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये ज़्यादा

कब होगी मार्केट में लॉन्च?

येज़्दी ने 13 जनवरी को इस बाइक से पर्दा उठाने की तो ऑफिशियल जानकारी दे दी है, पर अब तक लॉन्चिंग के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार Yezdi Roadking नवंबर 2022 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

पहली तस्वीर आई सामने

येज़्दी की नई Roadking बाइक की पहली तस्वीर हाल ही में देखने को मिली है। रोड रेस्टिंग के दौरान इस बाइक को देखा गया। लॉन्च होने के Roadking मार्केट के Royal Enfield Himalayan को टक्कर देगी।


डिज़ाइन और फीचर्स

Roadking में येज़्दी की तरफ से रेट्रो स्टाइल डिज़ाइन के साथ फुल-एलईडी लाइटिंग, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, सिंगल सीट, फोर्क गेटर्स देखने को मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो एक रिपोर्ट के अनुसार इस नई बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS, वायर-स्पोक व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनो-शॉक, फ्रंट एंड रियर डिस्क-ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Harley-Davidson ने टीज़ की नई मोटरसाइकिल, जानिए कब हो सकती है ग्लोबली पेश

इंजन

एक रिपोर्ट के अनुसार Yezdi Roadking में 334 सीसी का इंजन देखने को मिल सकता है। इससे बाइक को 30bhp पावर और 32.74Nm टॉर्क जनरेट मिलेगा।