नई दिल्ली: बाइक चलाने वालों के सामने जो एक सबसे बड़ी दिक्कत पेश आती है वो है बाइक को सुरक्षित जगह पर पार्क करने की, ऐसा इसलिए है क्योंकि बाइक के लॉक को चोर बड़ी आसानी से तोड़ देते हैं जिससे बाइक चोरी का ख़तरा बना रहता है। दरअसल नॉर्मल लॉक्स मजबूत तो होते हैं लेकिन चोर इन्हें भी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई बाइक है तो हम आपको एक सस्ते सेन्ट्रल लॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाने के बाद आप अपनी बाइक को चोरों से बचा सकते हैं।