रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बजट में फिट होने वाली एक शानदार क्रूज़र मोटरसाइकिल है। कंपनी की तरफ से इसमें 349.34 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इस क्रूज़र बाइक में डुअल चैनल ABS, एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, टैकोमीटर और ओडोमीटर, नैविगेशन, इंजन किल स्विच, डिजिटल क्लॉक, ट्रिप्पर, बॉडी ग्राफिक्स, फ्रंट एंड रियर डिस्क-ब्रेक्स और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।