भारतीय कार मार्केट दुनिया के सभी ऑटोमोबाइल मार्केट्स में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। यहाँ कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ ऑपरेट कर रही हैं और इनका देश में शानदार बिज़नेस है। अगर देश में कार मार्केट की बात की जाए, तो मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। पहले मारुति उद्योग (Maruti Udyog) के नाम से जानी जाने की शुरुआत 1981 में हुई थी। उस समय यह कंपनी भारतीय सरकार के अधीन थी। इसके बाद 2003 में इसका जापान की कार निर्माता कंपनी सुज़ुकी (Suzuki) के साथ विलय हो गया और यह मारुति सुज़ुकी बन गई। हालांकि इससे पहले कंपनी ने 1983 में अपनी पहली कार मारुति 800 (Maruti 800) को देश में लॉन्च किया था। इतने सालों से देश में चल रही मारुति सुज़ुकी ने देश में अब कुछ ऐसा कर दिखाया है जो पहले किसी कंपनी ने नहीं किया है।