Jimny होगी इलेक्ट्रिफाइड
मारुति सुज़ुकी अपनी पावरफुल एसयूवी जिम्नी (Jimny) को देश में पेश कर चुकी है, जिसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी इस एसयूवी को आने वाले कुछ साल में इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी भी शुरू कर दी है।