16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 30 रू की डिवाइस लगाकर अपनी बाइक को बनाएं ऑटोमैटिक, खतरनाक रास्तों पर ही रखेगी सेफ

दरअसल क्रूज कंट्रोल गाड़ी को एक लिमिटेड स्पीड में चलाता है यानि इसके होने से आपको बार-बार क्लच और एक्सलेटर से छेड़छाड़ की जरूरत नहीं होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:55 PM IST

cruise control bike

ये 30 रू की डिवाइस लगाकर अपनी बाइक को बनाएं ऑटोमैटिक, खतरनाक रास्तों पर ही रखेगी सेफ

नई दिल्ली: क्रूज कंट्रोल का फीचर तो गाड़ी चलाने वाला हर इंसान जानता होगा लेकिन ये एक ऐसा फीचर है जो सिर्फ गाड़ियों में होता है, बाइक में नहीं। लेकिन आज हम आपको एक आसान सी ट्रिक बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपनी बाइक में क्रूज कंट्रोल फीचर का मजा से सकते हैं। सबसे बड़ी बात इसको लगाने के लिए आपको अपनी जेब खाली करने की जरूरत नहीं हैं। महज 30 रू में आप बड़े आराम से बाइक में ये फीचर एड कर सकते हैं।

100km का माइलेज चाहते हैं तो आज ही अपनी स्कूटी में फिट करें ये किट

क्या होता है क्रूज कंट्रोल

आप इस ट्रिक को समझें उससे पहले आपको बताते हैं कि क्रूज कंट्रोल होता क्या है। दरअसल क्रूज कंट्रोल गाड़ी को एक लिमिटेड स्पीड में चलाता है यानि इसके होने से आपको बार-बार क्लच और एक्सलेटर से छेड़छाड़ की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए बस आपको गाड़ी की एक स्पीड फिक्स करनी होती है।

महंगी गाड़ियों का दीवाना है ये बच्चा, कारों का कलेक्शन ऐसा कि सलमान भी पहुंच गए देखने

ऐसे बनाएं क्रूज कंट्रोल-

दरअसल इसके लिए आपको तस्वीर में दिखने वाले मैटल पीस की जरूरत होगी। इस मैटल पीस को आपको गाड़ी के हैंडल पर इसी तरह से लगाना होगा।दूसरी ओर इस मैटल पीस को गाड़ी के ब्रेक सिस्टम से जोड़ना होगा। इसके साथ ही इसमें एक नट बोल्ट का भी इस्तेमाल किया गया है जो कि, बाइक की राइड कंट्रोल करता है। ये नट-बोल्ट एक टेंशन जनरेट करता है जो कि, बाइक को आगे बढ़ने में मदद करता है।

बाइक के ग्रिप पर एक लीवर को लगाया गया है जो इस सिस्टम को यूज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।बाइक पर इस क्रूज कंट्रोल सिस्टम को शुरू करने के लिए इस लीवर की मदद चाहिए होती है। इसे घुमाने के साथ ही गाड़ी कंट्रोल हो जाती है।आपको बता दें कि ये किसी भी बाइक पर आसानी से फिट होने वाला सिस्टम है और देखकर आपको पता चल ही गया होगा कि इसको लगाने का खर्च भी ज्यादा नहीं होगा।