नई दिल्ली: आपने अभी तक कितनी पॉवरफुल बाइक्स देखी होगी लेकिन इससे ज्यादा पॉवरफुल बाइक नही देखी होगी। दरअसल आमतौर पर बाइक्स में सिंगल पिस्टन इंजन लगा होता है लेकिन अमेरिका की MTT (Marine Turbine Technologies) कंपनी ने MTT 420RR नाम की बाइक बनाई है और इस बाइक में हेलिकॉप्टर का टरबाइन इंजन लगा है।ये कंपनी सबसे पहले चर्चा में तब आई थी जब अपनी पहली बाइक y2k के प्रोडक्शन के लिए इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। 420RR y2k का ही लेटेस्ट वर्जन है।