30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाने गई 12वीं की छात्रा की बाथरूम में मिली लाश, शव देख मां-बाप के उड़े होश

खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 30 Oct 2017, 6:56 PM IST

CG News

बिलासपुर . शहर के देवनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक छात्रा की लाश बाथरूम से बरामद की। छात्रा नहाने जा रही हूं कहकर अंदर गई थी। लेकिन जब एक घंटा बीतने के बाद वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों के होश उड़ गए। खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी। 12वीं की छात्रा हंसी खुशी बोलकर गई नहाने जा रही हूं और फिर...

यह है पूरा मामला
- कोनी थानांतर्गत ग्राम देवनगर वाम्बे आवास में रविवार सुबह स्कूली छात्रा ने फांसी लगा ली।
- कोनी पुलिस के अनुसार देवनगर निवासी रानी कौशिक पिता संतराम कौशिक ( 18) कक्षा 12 वीं की छात्रा थी।
- रोज की तरह वह रविवार सुबह ८ बजे वाम्बे आवास में मिले घर में नहाने गई थी।
- एक घंटा बीतने के बाद वापस नहीं आने पर परिजन वाम्बे आवास पहुंचे, जहां मकान का दरवाजा अंदर से बंद था।
- खिड़की से अंदर झांककर देखने पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
- सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से नीचे उतारा।
- मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ाई में थी होशियार
- पुलिस शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस परिजनों व उसकी सहेलियों से पूछताछ कर रही है।
- बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में होशियार थी। लेकिन अचानक आत्महत्या कर लेने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
- पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्रा प्यार में धोखा खाने के बाद यह कमद उठाई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच क रही है।

इलाके में फैली सनसनी
- रहस्यमय तरीके से 12वीं की छात्रा के द्वारा आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसी ही आग की तरह फैली इलाके में सनसनी फैल गई।
- बाथरूम में उसकी लाश फंदे पर झूल रही थी। छात्रा ने स्वयं के कपड़े को फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई।