सभी मरीजों को इलाज के लिए सिस अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने त्वरित इलाज किया। मस्तूरी, तखतपुर, कोटा और सीपत इलाके में खेतों में काम करते समय या घरों में पानी भरने व नालियों की सफाई करते वक्त लोग जहरीले सांपों के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, 64 मरीजों में से 42 पुरुष और 22 महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 12 से 60 वर्ष के बीच रही। गौरतलब है कि सर्पदंश में झाड़ फूंक के फेर में न पड़कर अस्पताल ले जाएं।