28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक मंजर: फूल स्पीड में थी कार, डिवाइडर से टकराते ही 4 बार पलटी, उछलकर बाहर गिरे युवक की मौत, 2 गंभीर

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Jun 2025, 10:14 AM IST

car accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

Car Accident: रविवार रात करीब 2 बजे बिलासपुर-रायपुर रोड पर चकरभाठा इलाके में ढाबा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 4 बार पलटी खाकर दो वाहन से जा भिड़ी। घटना में कार से उछलकर एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें एक युवक कार से उछलकर सड़क पर घसीटता नजर आया।

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा निवासी पंकज छाबड़ा, जैकी गेही और आकाश चांदनी रविवार की रात पार्टी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच, गुरु नानक ढाबा के पास कार (सीजी 10 बीके 2221) डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उछलते हुए पलट गई।

हादसे में जैकी गेही गाड़ी से बाहर गिरा और डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल से जा टकराया, जिससे उसके सीने, सिर और कंधे पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक आकाश चांदनी और तीसरा युवक पंकज छाबड़ा भी सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मौके पर ही दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, छाया मातम

दूसरे वाहन का चालक भी घायल

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक के बाहर गिरने के बाद भी कार सामने दो और वाहन से जा टकराई, जिसमें एक वाहन का चालक घायल हो गया। घटना के बाद ढाबा सहित आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर स्थिति को सामान्य किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रतनपुर: पेड़ से टकराकर पलटा मालवाहक, केबिन में फंसे दो लोगों का ढाई घंटे तक रेस्क्यू, तीन घायल

रविवार की रात एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। कटनी से रायपुर आटा लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित रतनपुर के पास सिद्धिविनायक मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो केबिन में बुरी तरह फंसे रह गए।

हादसे के बाद ड्राइवर शाहिद किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन कंडक्टर और लिफ्ट लेकर वाहन में सवार लक्ष्मण यादव केबिन में फंसे रह गए। लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया था। पुलिस ने ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

वाहन का अगला हिस्सा काटकर बाहर निकाला

घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया। वाहन का अगला हिस्सा काटकर दोनों फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। वाहन सवार तीनों घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार लक्ष्मण यादव के पैर में अंदरूनी चोट और सूजन है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।