CG News: छत्तीसगढ़ में अब 5 डिसमिल से कम क्षेत्रफल की कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं होगी। राज्य सरकार ने खेती की जमीन की इस तरह की खरीद- बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि यह नया नियम शहरों में लागू नहीं होगा। शहरी क्षेत्रों में डायवर्टेड भूमि जो व्यवसायिक और आवासीय उपयोग के लिए है, उसकी रजिस्ट्री पहले की तरह होती रहेगी। पंजीयन महानिरीक्षक ने प्रदेश के सभी जिला पंजीयकों को इस संदर्भ में पत्र लिखा हैं, जो बिलासपुर सहित सभी जिला पंजीयक कार्यालयों को मिल चुका है।