8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Bus Accident: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में मासूम की मौत…30 में से कई लोग घायल

Bilaspur Bus Accident: हाईटेक बस स्टैण्ड बिलासपुर से जांजगीर जाने निकली बस तोरवा लाल खदान ब्रिज के पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक ओर जहां 8 दिन के बच्चे की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Jul 2024, 7:43 AM IST

Bilaspur Bus Accident

Bilaspur Bus Accident: हाईटेक बस स्टैण्ड बिलासपुर से जांजगीर जाने निकली बस तोरवा लाल खदान ब्रिज के पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक ओर जहां 8 दिन के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री घायल हो गए। इसमें 8 सिम्स तो 5 एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना किन कारणों से हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: Bilaspur Bus Accident: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग घायल…40 यात्री थे सवार

पुलिस के अनुसार बिलासपुर से जांजगीर मुलमुला तक चलने वाली बस क्रमांक सीजी 10 एआर 9404 सुबह 10.30 बजे हाईटेक बस स्टैण्ड से निकली। सुबह करीब 11 बजे लालखदान ब्रिज के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान बाइक सवार को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटने से 8 दिन के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने 112 व 108 की सहायता से समीपस्थ एक निजी हास्पिटल व सिम्स में भेजा। निजी अस्पताल में भर्ती एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। तोरवा पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है।

Bilaspur Bus Accident: इन्हे आई गंभीर चोटें

सिम्स अस्पताल में जागेश्वर यादव (55) निवासी सीपत, गज्जू प्रसाद साहू (33), फागूराम यादव (34) निवासी देवरीखुर्द, मुन्नी बाई कश्यप (50), बृहस्पती कश्यप (25), गुड्डी कश्यप (50) सभी निवासी मुलमुला, चंदा निषाद (23) निवासी पामगढ़ को भर्ती कराया गया है। वहीं, निजी अस्पताल में नवीन अनंत (24) निवासी रींवापार सारंगढ़, प्रमिला केंवट (36) निवासी राहौद, देवकुमार साहू (14), ममता साहू (34), राहुल साहू (08) सभी निवासी देवरीडीह, द्वारिका विश्वकर्मा (35) और यदुवीर सिंह (28) निवासी मैनपुरी यूपी घायल हुए हैं।

Bilaspur Bus Accident: CM साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा कि, बिलासपुर के पास बस पलटने से एक बच्ची के निधन और 30-35 यात्रियों के घायल होने की दुखद खबर आ रही है। कलेक्टर को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी भीषण टक्कर, मासूम समेत 6 लोग घायल…मची चीख पुकार