24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / Bilaspur Crime News: PHD छात्रा की न्यूड फोटो वायरल, फोन पर आरोपी ने कहा – तुम्हारा दोस्त किश्त नहीं देगा तो…

Bilaspur Crime News: PHD छात्रा की न्यूड फोटो वायरल, फोन पर आरोपी ने कहा – तुम्हारा दोस्त किश्त नहीं देगा तो…

Bilaspur Crime News: छात्रा के दोस्त ने किसी प्राइवेट संस्था से लोन लिया है, जिसे वो जमा नहीं कर रहा है। ऐसे में आरोपी ने कहा कि लोन नहीं देगा तो तेरी फोटो वायरल कर..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 May 2024, 10:58 AM IST

Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यूनिवर्सिटी छात्रा का न्यूड फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। लोन अदा नहीं की तो आरोपियों ने छात्रा की सहेली का फोटो एडिट कर वाट्सऐप में वायरल कर दिया। अज्ञात आरोपी छात्रा को फोन पर सहेली को लोन की राशि लौटाने दबाव बना रही है। छात्रा ने कोनी थाने पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। कोनी पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी पीएचडी की छात्रा का आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप के माध्यम से परिचितों व दोस्तों को वायरल हो गया। छात्रा को परिजनों व दोस्तों से आपत्तिजनक फोटो की जानकारी होते ही वह थाने पहुंची व अज्ञात नबर के धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी एक सहेली ने किसी से लोन ले रखा है ऐसा उसके पास एक फोनकर्ता ने बताया।

यह भी पढ़े: CG Sex Racket: लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, जब पहुंची पुलिस तो…युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले

युवती ने फोनकर्ता को कहा जिसने लोन लिया है, उससे सपर्क कर लोन की राशि मांग लो । इस पर फोनकर्ता ने कहा वह फोन नहीं उठा रही है। अगर तुमने अपनी सहेली के लोन के रुपए वापस नहीं किए तो तुम्हारी फोटो वायरल कर बदनाम करेंगे। आरोपी नंबर धारक ने युवती की कुछ फोटो कॉलेज के प्रोफेसरों को भी वायरल कर दिया है। घटना का पता चलते ही छात्रा ने कोनी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। कोनी पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Bilaspur Crime News दोस्त के लोन जमा नहीं करने पर दी धमकी

छात्रा ने बताया कि सहपाठी दोस्त ने किसी प्राइवेट संस्था से लोन लिया है। वह लोन का किस्त जमा नहीं कर रहा है। इसके कारण कंपनी में काम करने वाले युवक ने लोन वसूली के लिए छात्रा को माध्यम बनाकर इस तरह की धमकी दी।

दोस्तों और टीचर के फोटो वायरल करने दी धमकी

Crime News: छात्रा ने पुलिस को बताया कि लोन वसूली करने वालों ने टीचर और दोस्तों की भी फोटो होने की बात कही है। उसने टीचर और दोस्तों के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी है। आरोपी के पास युवती के टीचर और अन्य दोस्तों की भी जानकारी है।

ऐप से फोन बुक व गैलरी करते हैं हैक

पुलिस का कहना है कि तत्काल लोन देने वाले एप को जब इंस्टाल किया जाता है तो एप एक्सेस करने के दौरान कुछ परमिशन मांगता है। परमिशन के नाम पर आरोपी लोन देने वाली कपनी संबंधित व्यक्ति का गैलरी व फोन बुक का एक्सेस अपने पास रख लेती है। लोन की राशि अदा न करने पर फोन बुक से सोशल मीडिया में आपकी व परिचितों की फोटो निकाल कर उससे छेडछाड़ कर ब्लैक मेल करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं।

यह भी पढ़े: Election Results 2024: आ गया फरमान….4 जून को सुबह से होगी वोटों की गिनती, 2 घंटे पहले खुलेंगे स्ट्रांग रूम