स्टील प्लांट में घटना गुरुवार दोपहर 1:30 से 2 बजे हुई थी। साइले हटाने के बाद शनिवार सुबह प्रशासन की टीम ने साइलों के नीचे दबे बिलासपुर निवासी इंजीनियर जयंत साहू, जांजगीर चांपा निवासी फीडर अवधेश कश्यप और बलौदाबाजार निवासी मजदूर प्रकाश यादव के शव को निकाल शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। दो मृतकों के परिजन 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग पर अड़े हैं, जबकि इंजीनियर जयंत साहू के परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते रहे।