पुलिस के अनुसार रतनपुर करहापारा निवासी नितेश पिता घासीराम कहरा अपने दोस्तों उद्धव बरिहा, संजय सिदार व उदित आर्मो उर्फ लाला के साथ पिकनिक मनाने दुलहरा तालाब कलमीटार रोड गए थे। तालाब किनारे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान बिलासपुर से पहुंचे 8 से 10 युवक बैठ कर गाली गलौज कर रहे थे। उदित ने युवकों को गाली देने से मना करने पर सभी आक्रोशित होकर झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि हमलावर जो अपना नाम दुर्गेश व दूसरा राजू बोल रहे थे, आज इसे नहीं छोडे़ंगे जान से मार देंगे, कहने लगे।