इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सुबह के समय दोनों वाहन के चालक रोड खाली होने के कारण तेज गति से जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन चालक को नींद आ गई होगी। इस कारण यह हादसा हुआ है। इसमें जहां पिकअप तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, तो वहीं ट्रेलर के भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी वजह से ट्रेलर चालक को भी चोट आई है, लेकिन उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होना बताया जा रहा है।