
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना में पुलिस ने करीब 12 लाख रुपए कीमती इमारती लकड़ी को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस द्वारा जब्त सभी लकड़ियों को विधिवत रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई के तहत अवैध लकड़ी व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।
CG Crime News: मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमकेना निवासी संजय खांडे और सुरेश खांडे ने अपने घरों में अवैध तरीके से सागौन और साल की लकड़ियां जमा कर रखी है।
इस पर थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस दल ने दोनों आरोपियों के घरों पर छापा मारा। इस दौरान सुरेश खांडे के घर से 107 नग सागौन और साल की लकड़ी, पल्ला पटिया, सिलपट, सागौन से बनी तीन कुर्सियां, सोफा व एक टी-टेबल बरामद किया गया। इन सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई। दूसरी ओर संजय खांडे के घर से भी 166 नग सागौन, बीजा और साल की लकड़ियों से बना पल्ला पटिया, खुरा, सिलपट समेत अन्य सामान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।
Updated on:
21 Sep 2024, 2:16 PM IST
Published on:
21 Sep 2024, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.