
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित खुदीराम बोस चौक के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने फिलिस्तीनी झंडा फहरा दिया। ( CG News ) मंगलवार को जैसे ही इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच को मिली तो बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य तारबाहर थाने पहुंचे और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई मांग करने लगे।
CG News: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया। इस बीच पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए करीब 16 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी रजनेश सिंह का कहना है कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श (20), फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक (24), मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम (23), शेख अजीम पिता शेख सलीम (19), शेख समीर पिता शेख मुल्तान (22) सभी निवासी तारबाहर हैं। अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
Updated on:
19 Sep 2024, 12:13 PM IST
Published on:
18 Sep 2024, 10:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.