CG News: देवेश राठौर, थाना प्रभारी, तखतपुर: शिक्षक के खिलाफ पाक्सो का मामला थाने में दर्ज किया गया है। मामले में पीड़ित बच्ची ने बयान दिया है कि शिक्षक ने उसके साथ बैड टच किया है। आरोपी को जमानत नहीं मिली है। पता चला है कि डीईओ ने उसे बहाल कर ज्वॉइनिंग दिया है। पुलिस स्कूल पहुंची, पर वह नहीं मिला, घर में भी नहीं है। फोन बंद आ रहा है। पुलिस अभी भी उसकी तलाश में जुटी है।