अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पीड़िता ने आरोपी का लोकेशन जानने उसे कॉल किया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई। वह अब विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है, वहां से हमेशा के लिए दुबई चला जाएगा। पीड़िता से इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस की एक टीम तत्काल मुंबई के लिए रवाना हुई और आरोपी को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से पकड़ की हिरासत में लिया और सरकंडा ले आई।