मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 जून का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। यह धमकी 'मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब' नामक एक कथित संगठन की ओर से भेजी गई थी। ईमेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी, जिससे पूरे न्यायिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया।