
डॉ. बांधी ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद पता चलता है जेएनयू में युवाओं को क्या सिखाया जाता है
बिलासपुर . 'द कश्मीर फाइल्स' THE KASHMIR FILES के बहाने भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने जेएनयू JNU पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि इससे यह पता चल गया है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में युवाओं को क्या सिखाया जाता है।
दरअसल जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉक्टर बांधी शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के साथ इस फिल्म को देखने पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के दर्द को यह फिल्म बयां कर रही है। डॉ. बांधी ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद पता चलता है जेएनयू में युवाओं को क्या सिखाया जाता है इस फिल्म को देखने के बाद जेएनयू को लेकर जो बातें लोगों के मन थी वह साफ हो जाएंगी। बांधी ने बताया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा मस्तूरी क्षेत्र के सरपंच, पंच के अलावा आम लोगों के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि इस फिल्म को दिखाया जाए।
बांधी बोले इस फिल्म गहराई से देखे और मनन करें
विधायक डॉक्टर कृष्णमूॢत बांधी ने फिल्म देखने के बाद कहा, ÓÓ1990 में कश्मीर घाटी में जो मानवीय त्रासदी हुई थी, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्सÓ उसका सजीव और माॢमक चित्रण है। फिल्म के बारे में विधायक ने कहा कि पिक्चर के माध्यम से सच्चाई दिखाई गई है जो सभी को देखनी चाहिए, जो इंसान इसे नहीं देख रहा है उसने अपनी आंखों में पट्टी बांध रखी है। सभी का फर्ज है यह पिक्चर देखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई है। अन्य बदलाव भी कश्मीर में आ रहे हैं। अब लोगों के मन में आशा और विश्वास जगा है।
Published on:
26 Mar 2022, 8:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.