सिम्स में इस बार 150 सीटों में से 22 ऑल इंडिया कोटा, 4 सेंट्रल पुल और 124 सीट स्टेट कोटे की है। अब स्टेट कोटे के लिए 30 अगस्त को सीट आवंटित होगी। उसके बाद स्क्रूटनी का प्रोसेस होगा। यह 31 अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा। उसके साथ ही 31 अगस्त से पांच सितंबर तक मेडिकल कॉलेज और संस्थानों में अंतिम प्रवेश होगा।