
Indian Railways: बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी।
इस कार्य के लिए 15, 16 एवं 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। जिसके चलते रायपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली 9 ट्रेने अलग-अलग दिन रद्द रहेगी। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ेगा। रेलवे अफसरों की माने तो काम के खत्म होने के बाद सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं को सुविधाएं प्राप्त होंगी, साथ ही ट्रेनों के परिचालन में भी गतिशीलता आएगी। बिलासपुर-रायपुर रूट में तीन दिनों के लिए ट्रेनों के रद्द होने से नौकरी पेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा जो प्रतिदिन ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर-रायपुर अप-डाउन करते है।
Updated on:
12 Nov 2024 02:09 pm
Published on:
12 Nov 2024 02:09 pm
