यूजीसी ने बताया कि उच्च शिक्षा संस्थान (एचईआई) परिसर के भीतर एक रणनीतिक स्थान पर केवल 3-डी लेआउट में अनुमोदित डिजाइन के अनुसार सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर सकते हैं। ये सेल्फी पॉइंट न केवल गर्व के स्रोत के रूप में काम करेंगे, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उन परिवर्तनकारी पहलों के बारे में भी बताएंगे, जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत के विकास को गति दी है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से अनुरोध किया है कि सामूहिक गौरव की भावना को बढ़ावा देते हुए, छात्रों और आगंतुकों को इन विशेष क्षणों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैद करने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें।