मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सुकमा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं कल सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।