8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम, कुछ ही घंटों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश…IMD ने जारी किया 72 घंटे का अपडेट

Weather Update: मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 16 मार्च से 19 मार्च तक की अवधि में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 17 और 18 मार्च को गरज चमक के (IMD Alert) साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Mar 2024, 2:51 PM IST

imd_update.jpg

cg weather update द्रोणिका के प्रभाव का शहर समेत आसपास के क्षेत्र में असर दिखने लगा है। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। गुरुवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने की संभावना जताई है।

गुरुवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप खिली रही। दिन में धूप की तपिश अधिक रही। दिन की अपेक्षा सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को ठंड का कम अहसास हुआ । इसके साथ ही दिन में गर्मी बढ़ने के कारण राहगीरों को सड़क किनारे छांव में कुछ देर आराम करते भी देखा गया। गर्मी अधिक होने के कारण शहर की सड़कों पर दोपहर के समय लोग कम दिखाई दिए। गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: SP के खिलाफ कंप्लेन करना पड़ा भारी! पुलिसवालों ने पहले घर घुसकर कारोबारी को दबोचा, फिर थाने में जमकर पीटा...FIR दर्ज

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम...

Weather Alert: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व से 2 उत्तर तक स्थित है। एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ होते हुए तमिलनाडु तक फैली है ।प्रदेश में अधिकतम तापमान अपनी चरम स्थिति में पहुंच चुका है, इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिनों में मामूली उतार चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। प्रदेश में 15 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

16-19 के बीच बारिश की संभावना...

IMD Update's In Chhattisgarh: मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 16 मार्च से 19 मार्च तक की अवधि में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 17 और 18 मार्च को गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़े: दरिंदगी! युवक ने नाबलिग को बनाया अपना शिकार, नया मकान दिखने के बहाने ले गया घर, फिर बंद कमरे में किया कांड...