Railway employee received threat call from woman : बिलासपुर। एसईसीआर में पदस्थ रेलवे सहायक व उनके परिवार को अज्ञात नम्बर से एक महिला लगातार गाली गलौज कर थाने में लाकर जान से मारने की धमकी दे रही है। महिला कभी अपने आप को टीआई की पत्नी बताती है तो कभी किसी एसपी की पत्नी बता पीड़ित रेलवे कर्मी को धमका रही है। लगातार मिल रही धमकी से परेशान पीड़ित ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई का हवाला दे रही है।