17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजे की डील कर रहे युवक पुलिस को देख कर भागे, छत से गिरकर एक हुआ घायल..

CG Ganja Smugglers: बिलासपुर जिले में गांजे की डील कर रहे युवक पुलिस को देख कर भागे। इस बीच एक युवक छत से गिकर कर चोटिल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime News: गांजा तस्कर के 17.31 लाख रुपए को पुलिस ने कराया होल्ड, आरोपी गिरफ्तार

CG Ganja Smugglers: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गांजे की डील कर रहे युवक पुलिस को देख कर भागे। इस बीच एक युवक छत से गिकर कर चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार धरपकड़ अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें: CG Ganja Smugglers Busted: अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़! छत्तीसगढ़ पुलिस ने CM साय के निर्देश पर 8 आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Ganja Smugglers: नशे के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान

इसी कड़ी में सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जांजी में एक जगह गांजा तस्करी की डील चल रही है। मौके पर वहां जैसे ही पुलिस टीम पहुंची वहां मौजूद 5 युवक भागने लगे। इस बीच एक आरोपी संदीप वर्मा भागते हुए अपने धर की छत में चढ़ गया और वहीं से फिसल कर नीचे आ गिरा। इससे चोटिल होकर वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों के साथ उसे सथानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। ठीक होने पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

सीएसपी के उदयन बेहार ने कहा की गांजे की डील में शामिल एक युवक पुलिस को देख कर अपने घर की छत में चढ़ते हुए भागने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह जमीन पर आ गिरा। वह नशे की हालत में था। परिजनों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध रूप से नशे का कारोबार करने के चलते उस पर पहले भी एक अपराध दर्ज किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग