आगे करीना ने कहा कि वो उनके बिना कैसे सीक्वल बना सकते हैं। आगे वो बोमन ईरानी को फोन लगाती दिख रही हैं। करीना ने इशारा कर दिया है कि 3 इडियट्स का सीक्वल बनने वाला है जिसमें एक बार फिर आमिर, शरमन और आर माधवन नज़र आयेंगे।
कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की थी कि वह 3 इडियट्स का सीक्वल बनाएंगे। फ्रेंचाइजी को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी राइटिंग का काम चल रहा है।