4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख की वो 5 फिल्में जिसे उन्होंने किया रिजेक्ट तो दूसरे के हो गए वारे न्यारे

पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्म अच्छा बिजनेस नही कर पा रही है। चलिए आज आपको बताते है शाहरुख खान की कुछ ऐसी फिल्में जो...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 22 Feb 2018, 3:33 PM IST

sharukh khan new movie zero

sharukh khan new movie zero

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम रखते हैं। कोई भी सुपरस्टार आए या जाए लेकिन किंग खान जहां हैं वही पर डटे हुए है। लेकिन पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्म अच्छा बिजनेस नही कर पा रही है। चलिए आज आपको बताते है शाहरुख खान की कुछ ऐसी फिल्में जो उन्होंने किसी ना किसी वजह से ठुकरा दी और जिसे वो फिल्म मिली उसके वारे न्यारे हो गए।

पद्मावत
सुनने में आया था कि शाहरूख खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिजेक्ट की थी। फिल्म में उन्हें अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था, लेकिन शायद वक्त की कमी के चलते शाहरुख खान ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म के लिए मना कर दिया था।जिसके बाद वो किरदार रणवीर सिंह ने निभाया। हालांकि बाद में फिल्म को रिलीज के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी थी लेकिन फिल्म रिलीज होने के साथ ही सभी विवादों पर भारी पड़ गई। फिल्म ने अभी तक तकरीबन २७० करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


लगान
ये फिल्म पहले शाहरुख खान को ऑफर हुई थी लेकिन शाहरूख फिल्म को करने से मना कर दिया था । हालांकि मना करने का कुछ साफ पक्ष कभी सामने नही आया । लेकिन शाहरुख के मना करने के बाद ये फिल्म आमिर खान के खाते में चली गई और उसके बाद फिल्म ने ना सिर्फ नेशनल लेवल पर बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी धमाल मचाया था। यहां तक कि फिल्म की एंट्री ऑस्कर की रेस में भी हो गई थी।

3 इडियट्स
यकीनन बॉलीवुड फिल्म जगत की ये एक ऐसी फिल्म है जिसके ना करने का मलाल तो शाहरुख खान को बेशक ही होगा। फिल्म हर लिहाज से फायदे का सौदा थी। फिल्म की कहानी से लेकर बॉक्सऑफिस कलेक्शन तक सभी में फिल्म पूरी तरह से खरी उतरी थी। 3 इडियट्स ना सिर्फ बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ढेरों रिकॉर्ड बनाए थे।

मुन्नाभाई एमबीबीएस
अक्सर बॉलीवुड के गलियारों में ये चर्चा रहती है कि आखिर शाहरुख खान राजकुमार हिरानी को बार बार क्यों मना करते हैं।बता दें कि मुन्नाभाई फिल्म के लिए हिरानी की पहली पंसद मुन्नाभाई ही थे लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म को मना किया और फिल्म चली गई संजय दत्त के खात में उसके बाद जो हुआ वो तो आपको पता ही है। फिल्म इतनी ज्यादा हिट हुई की एक ट्रेन्ड ही बना दिया। जादू की झप्पी, जो आज तक याद की जाती है।

एक था टाईगर
एक था टाइगर के लिए कबीर खान ने पहले शाहरूख खान को अप्रोच किया था। लेकिन शाहरूख को फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं लगा था। फिर कबीर खान ने सलमान खान को इस फिल्म के लिए मना कर दिया।


रोबोट
तमिल फिल्म रोबोट के लिए शंकर ने पहले शाहरूख खान को अप्रोच किया था। लेकिन शाहरूख खान ने फिल्म में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। वैसे दिलचस्प ये भी है कि इस फिल्म में भी ऐश्वर्या राय थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन